लोक परिवहन की बस‌ ईको गाड़ी से टकराई

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव के पास एक लोक परिवहन की बस ने ईको गाड़ी को टक्कर मार दी, गनीमत रही कि इसमें कोई जन हानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से चल गया, पुलिस मौके पर पहुंची । सवाईपुर से भीलवाड़ा की तरफ जा रही राजस्थान लोक परिवहन की बस सामने ढ़ेलाणा चौराहे पर सामने से आ रही ईको कार के पिछले हिस्से से टकरा गई, इसके बाद कार का टायर भी फट गया, वही कार के एयर बैग खुलने से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा होने से टल गया । वहीं घटना के बाद बस में सवार सवारियां में चीख-पुकार मच गई । चालक बस को छोड़कर भाग गया । सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई ।।